{"_id":"6801383b2fa8239c700281bd","slug":"a-motor-bridge-will-be-built-on-the-kali-river-in-jhulaghat-to-connect-india-and-nepal-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126664-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए झूलाघाट में काली नदी पर बनेगा मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए झूलाघाट में काली नदी पर बनेगा मोटर पुल
Thu, 17 Apr 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
बैतड़ी के पुरचूंणी में लोगों को संबोधित करते हुए नेपाल के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री द
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए झूलाघाट में काली नदी पर बनने वाला मोटर पुल दोनों देशों के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सामरिक दृष्टि से भी यह पुल अहम भूमिका निभाएगा। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र के कारण नदी से 500 मीटर ऊंचाई पर इस पुल का निर्माण होगा। यह बात नेपाल के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने कही।
बैतड़ी के पुरचूंणी में आयोजित राष्ट्रपति रनिंग सिल्ड टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे नेपाल के केंद्रीय मंत्री भंडारी ने कहा कि कई बार मोटर पुल निर्माण के लिए दिल्ली का दौरा किया। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने से पूर्व में इसके निर्माण के लिए कोई सार्थक पहल नहीं हुई। अब भारत सरकार के साथ इसे डूब क्षेत्र से काफी ऊंचाई पर बनाने पर सहमति बनी है।
उन्होंने कहा कि झूलाघाट में काली नदी से 500 मीटर की ऊंचाई पर पुल का निर्माण होगा। वर्तमान में सुदूर पश्चिमांचल के पहाड़ी जिलों के लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मोटर पुल न होने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पुल बनने से इन जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही दोनों देशों के विकास में भी यह लाभकारी साबित होगा।