फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A memorandum demanding a CBI inquiry into the Ankita murder case in Munsiyari has been sent to the President

Uttarakhand News: मुनस्यारी में अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu, 08 Jan 2026 05:02 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 05:02 PM IST
सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के लिए मुनस्यारी में लोगों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रपति को .संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार सौंपा। 

विज्ञापन
A memorandum demanding a CBI inquiry into the Ankita murder case in Munsiyari has been sent to the President
अंकिता हत्याकांड में जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में सीमांत जिले में आक्रोश नहीं थम रहा है। मुनस्यारी में विभिन्न संगठन के लोगों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। लोगों ने कहा कि प्रदेश में लगातार बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार ऐसा करने वालों को कठोर सजा दिलाने के लिए गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

मल्ला जोहार विकास समिति के सदस्यों ने लोक बहादुर जंगपागी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय में पेशकार नवल मर्तोलिया के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में लगातार बेटियों, महिलाओं का उत्पीड़न और इन पर अत्याचार हो रहे हैं। अंकिता भंडारी की हत्या के मामले ने प्रदेश के साथ ही पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

विज्ञापन

अब इस मामले में वीआईपी का नाम भी सामने आया है। सरकार इसके जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय इन्हें बचाने के रास्ते खोज रही है। हर व्यक्ति लंबे समय से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है लेकिन सरकार चुप है। ऐसे में सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले की सीबीआई जांच के आदेश जारी करने की मांग की है। कहा कि मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सजा दी जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र बृजवाल, कैलाश धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed