फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A massive fire raged in the forests of Bangapani, the forest department was unaware

Pithoragarh News: बंगापानी के जंगलों में लगी भीषण आग, वन विभाग अनजान

Tue, 10 Feb 2026 12:27 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:27 PM IST
सार

फायर सीजन से पहले पिथौरागढ़ के बंगापानी क्षेत्र के जंगलों में दो दिनों से आग धधक रही है। वन विभाग की तैयारियों के दावे हवा होते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
A massive fire raged in the forests of Bangapani, the forest department was unaware
बंगापानी के धामीगांव में जंगल में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

फायर सीजन शुरू होने को है और पिथौरागढ़ जिले में बैठकों का दौर शुरू कर वनाग्नि से निपटने की रूपरेखा भी तय हुई है। क्रू सेंटर स्थापित कर वनाग्नि से जंगलों की सुरक्षा के दावे हो रहे हैं। इससे उलट जंगलों में लगी आग और जिम्मेदारों का इन घटनाओं से अनजान बने रहना दावों की हकीकत बयां कर रहा है। दो दिनों से धधक रहे बंगापानी के कई जंगल इसका प्रमाण हैं।

विज्ञापन

बंगापानी तहसील क्षेत्र में आलम-दारमा, धामीगांव और मदरमा के जंगल में दो दिनों से आग लगी है। इन जंगलों से आग की लपटें उठ रही हैं और वन विभाग अनजान है। वनाग्नि से जंगलों के बड़े दायरे को अपनी चपेट में लिया है जिससे वन संपदा काफी नुकसान पहुंचा है। जंगल में बांज, बुरांश सहित अन्य प्रजाति के कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन

जंगलों से निकलने वाला धुआं आबादी में फैलकर लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। धुएं से लोगों की आंखों में जलन होने के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। जंगल धू-धूकर जल रहे हैं और इनकी सुरक्षा करने वाले जिम्मेदार गायब हैं। अब वन विभाग जल्द टीम भेजकर आग बुझाने की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्लभ वन्य जीवों के जीवन पर संकट

तहसील क्षेत्र के जंगल राज्य पक्षी मोनाल, काले भालू, घुरड़, काकड़ सहित अन्य कई दुर्लभ वन्यजीवों का आशियाना है। यहां के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ ही इन वन्यजीवों के जीवन पर संकट गहरा गया है। हैरानी की बात है कि इन जंगलों में पूर्व में भी आग लगी थी। वन विभाग ने अराजक तत्वों को इसके लिए जिम्मेदार बताया था। अब तक भी अराजक तत्वों की पहचान नहीं हो सकी। फिर से विभाग यही कारण बता रहा है।

आलम-दारमा, धामीगांव और मदरमा के जंगल में आग लगने की सूचना मिली है। जल्द ही टीम भेजकर आग बुझा ली जाएगी। आग लगाने वाले अराजक तत्वों की पहचान भी की जाएगी। - लवराज सिंह पांगती, रेंजर, मुनस्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed