फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A heritage vending zone will come up near Sorgarh Fort; tourism will get a boost

Pithoragarh News: सोरगढ़ किले के पास अस्तित्व में आएगा हैरिटेज वेंडिंग जोन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 06 Aug 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A heritage vending zone will come up near Sorgarh Fort; tourism will get a boost
पिथौरागढ़। नगर में स्थित ऐतिहासिक सोरगढ़ किले के पास जिले का पहला हेरिटेज वेंडिंग जोन अस्तित्व में आएगा। वहां पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और लोक कला को जानने का मौका मिलेगा। हेरिटेज वेंडिंग जोन बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने बताया कि नगर का सोरगढ़ किले के आसपास का क्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय आजीविका व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। सोरगढ़ किले के पास जिले का पहला हेरिटेज वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। यह वेंडिंग जोन पर्यटन को नई पहचान देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पर्यटकों को एक नया और विशिष्ट अनुभव प्रदान करेगी। पर्यटकों को वेंडिंग जोन में स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, हस्तशिल्प, लोक कला व जनपद के विशिष्ट उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं व छोटे व्यापारियों को स्वरोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण कर डीपीआर का लिया जायजा
डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने हेरिटेज वेंडिंग जोन के लिए प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सोरगढ़ किले के पास हेरिटेज वेंडिंग जोन के साथ ही पार्किंग, रामलीला मैदान के सुंदरीकरण का कार्य होना है। उन्होंने कहा कि सोरगढ़ किले के पास जिला पुस्तकालय का भी पुनर्निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इन कार्यों को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed