{"_id":"5be5bd9cbdec2269377f7d0d","slug":"a-crowd-of-budding-pilgrims-seeking-the-blessing-of-mother-nannawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नैनावती का आशीर्वाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नैनावती का आशीर्वाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नैनावती के डोले का आशीर्वाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नैनी सैनी के भूमिया देवता मंदिर में मेेला लगा। इस मेले में मां नैनावती (भगवती) का आशीर्वाद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। डोले में अवतरित देव डंगरियों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने सुबह से ही पूजा अर्चना की तैयारियां करनी शुरू कर दी थीं। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ नैनी सैनी गांव से मां नैनावती का डोला भूमिया मंदिर में लाया गया। देव डोले में अवतरित डंगरिए ने नैनी सैनी, ओड़मत्था, कनारी, पाभैं, सेरी, कुम्डार, सुजई, सुजई, जाजरदेवल, चैंसर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भूमिया देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने क्षेत्र में सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में प्रधान महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह महर, गोविंद सिंह, कुंडल सिंह, जोगा सिंह, अमर सिंह, पुष्कर सिंह, गिरधर सिंह, कमलेश सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन