{"_id":"6ae6275e99aad1274f06ed3c","slug":"a-childrens-park-will-be-built-in-balasore-at-a-cost-of-122-crore-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146326-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दिसंबर से 38 मार्गों का एक साथ शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दिसंबर से 38 मार्गों का एक साथ शुरू होगा निर्माण
Sat, 31 Oct 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 38 सड़कों का निर्माण दिसंबर में किया जाएगा। करीब 350 किलोमीटर लंबाई वाली इन सड़कों का प्रथम चरण का सर्वे पूरा हो चुका है। सड़क निर्माण से करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी सड़कों की डीपीआर की तकनीकी जांच भी स्टेट टेक्निकल एजेंसी के माध्यम से पूरी कर ली गई है। क्षतिपूरक वनीकरण के लिए आवश्यक भूमि का हस्तांतरण भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और केंद्र सरकार के स्तर पर प्रारंभिक बैठकें हो चुकी हैं। भारत सरकार से प्रस्तावों को प्रारंभिक स्वीकृति मिल गई है। अंतिम स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर से सभी 38 सड़कों पर एक साथ निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। सड़कों के बनने से सीमांत और छूटे हुए गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के साथ ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।