Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A chicken placed in a cage to trap a leopard was eaten

Pithoragarh News: खड़ौद खा गया तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में रखी मुर्गी

Mon, 09 Nov 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A chicken placed in a cage to trap a leopard was eaten
लोहाघाट (चंपावत)। डुंगरी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर को तेंदुए के निवाला बनाने की घटना के बाद भी ग्रामीणों की दहशत कम नहीं हो रही है। सोमवार को गांव के पास लगे ट्रैप कैमरे में तेंदुए की लोकेशन मिलने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वन विभाग की ओर से डुंगरी तोक में लगाए गए पिंजरे में रखी मुर्गी को खड़ौद खा गया, लेकिन पिंजरे में कोई जानवर नहीं फंसा। इसके मद्देनजर पिंजरे की लोकेशन भी बदल दी है।
विज्ञापन

साथ ही प्रभावित क्षेत्र में 12 ट्रैप कैमरे और दो लाइव कैमरे लगाकर निगरानी तेज कर दी है। ग्रामीण दीपक पुजारी, मनोज पांडेय, चरण बिष्ट, चरण पुजारी, प्रकाश राम, पूरन राम और संजय कुमार ने बताया कि डुंगरी तोक के सामने पातल के जंगल में दिनदहाड़े दोपहर दो से ढाई बजे के बीच दो सफेद रंग के तेंदुए दिखाई दिए हैं। डुंगरी तोक में लगाए गए पिंजरे में रखी मुर्गी को भी कोई और जानवर खा गया।
विज्ञापन

रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुए प्रभावित क्षेत्र में छह पिंजरे लगाए गए हैं। डुंगरी में पिंजरे में रखी मुर्गी को खड़ौद खा गया था। इसके बाद पिंजरे की लोकेशन बदल दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम सभा बलाई में भी लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण आशीष सिंह, योगेश सिंह, संदीप सिंह, मदन सिंह, रणजीत सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि बाजार आने-जाने के दौरान वे तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं, मंगोली क्षेत्र में भी तेंदुए की सक्रियता से लोग भयभीत हैं। रेंजर ने बताया कि मंगोली में वन विभाग की टीम भेजी गई है। बलाई क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed