{"_id":"69248f1a9911c6f5f304e9a8","slug":"a-bear-attacked-a-cow-in-jhapuli-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-135135-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झापुली में भालू ने गाय पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झापुली में भालू ने गाय पर किया हमला
Mon, 24 Nov 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्रों में भालू की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुनस्यारी के ग्राम पंचायत तोमिक के झापुली में भालू ने गोशाला में घुसकर गाय पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में डर है और ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
बीते रविवार को झापुली में सुंदरी देवी की गोशाला में घुसकर भालू ने गाय पर हमला कर दिया। घटना में गाय काफी जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भालू गांव के आसपास ही घूम रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने वन विभाग के अधिकारियों से टीम को गांव में भेजकर नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही भालू की दहशत से निजात दिलाने की भी मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े भालू आबादी में नजर आ रहा है। यदि उचित कदम नहीं उठाए तो बड़ी घटना हो सकती है। वन क्षेत्राधिकारी लवराज पांगती का कहना है कि वन विभाग की टीम संबंधित क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कर ग्रामीणों को जागरूक भी करेगी। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।