फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A 74-member team from the district will showcase its talent at the state-level Sanskrit competition

Pithoragarh News: राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धा में प्रतिभा का दम दिखाएगा जिले का 74 सदस्यीय दल

Tue, 20 Oct 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A 74-member team from the district will showcase its talent at the state-level Sanskrit competition
चंपावत। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम हरिद्वार की ओर से में 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धा में चंपावत जिले का 74 सदस्यीय दल प्रतिभाग करेगा। प्रतियोगिता में जिले के 64 छात्र-छात्राएं संस्कृत की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


जिला संयोजक वेद प्रकाश पंत ने बताया कि इस वर्ष की राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का आयोजन हरिद्वार में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में वही प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन प्राप्त किया है। बताया कि चंपावत के दल में कनिष्ठ, वरिष्ठ वर्ग के कुल 64 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। आठ शिक्षक-शिक्षिकाएं, दो जिला संयोजक और सहसंयोजक के नेतृत्व में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा जाएंगे। जिला संयोजक वेद ने विश्वास जताया कि चंपावत के छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छह विधाओं में दिखेगा चंपावत का हुनर
संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत वाद-विवाद, श्लोक उच्चारण, आशुभाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed