{"_id":"117-95679","slug":"Pithoragarh-95679-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट, कनालीछीना में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट, कनालीछीना में चलाया सफाई अभियान
Pithoragarh
Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट/कनालीछीना (पिथौरागढ़)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एसएसबी की संदीक्षा संस्था ने सामूहिक सफाई अभियान चलाया। कनालीछीना के प्राथमिक पाठशाला मलान के बच्चों स्कूल परिसर के साथ ही आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया।
संदीक्षा की अध्यक्ष वर्षा शेरखाने के नेतृत्व में संस्था की सदस्यों ने हाथों में झाडू थामकर लोनिवि चौराहे से नर्सरी चौराहे तक सफाई की। सड़क से पालीथिन, कूड़ा एकत्र कर नष्ट किया। लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करते हुए वर्षा शेरखाने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान में हर किसी को जुड़ना चाहिए। सभी को नियमित रूप से अपने घर के साथ ही आसपास की सफाई करनी चाहिए और कूड़ा हमेशा निर्धारित स्थान पर डालना चाहिए। अभियान में संदीक्षा की सचिव अनीता मिन्हास, दिव्या दीक्षित, कविता कौशिक, ममता त्रिपाठी, बिंदु देवी आदि शामिल थीं। एसएसबी के प्रभारी सेनानायक एसडी शेरखाने ने संदीक्षा संस्था की इस पहल की सराहना की है।
उधर, कनालीछीना के प्राथमिक पाठशाला मलान के बच्चों द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में अभिभावक दीपक जोशी, ललित जोशी, प्रह्लाद भट्ट, कमलेश जोशी, शंकर जोशी, भुवन पाटनी आदि शामिल थे।