{"_id":"117-89885","slug":"Pithoragarh-89885-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी और धारचूला में तैनात रहेगा भारी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी और धारचूला में तैनात रहेगा भारी फोर्स
Pithoragarh
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुनस्यारी और धारचूला दौरे के समय पुलिस का व्यापक बंदोबस्त रहेगा। कुमाऊं के सभी जिलों से पुलिस के अधिकारी और जवान यहां बुलाए गए हैं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार 16 अक्तूबर को मुनस्यारी और 17 अक्तूबर को धारचूला में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि मुनस्यारी में तीन क्षेत्राधिकारी, तीन इंस्पेक्टर, 30 उपनिरीक्षक, 19 हेड कांस्टेबल, 106 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस के सात जवानों की भी ड्यूटी रहेगी। एक प्लाटून पीएसी और छह महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक बम डिस्पोजल स्क्वाड, एक दंगा नियंत्रण वाहन और एक फायर सर्विस का वाहन भी मुनस्यारी में तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि धारचूला में नैनीताल की एएसपी श्वेता चौबे तैनात रहेंगी। उनके साथ तीन क्षेत्राधिकारी, दो निरीक्षक, 19 उपनिरीक्षक, 18 हेड कांस्टेबल, 113 कांस्टेबल तैनात किए जा रहे हैं। धारचूला में भी पीएसी की एक प्लाटून रहेगी। छह महिला पुलिस कर्मी वहां भी तैनात किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के सात जवान धारचूला में भी रहेंगे। इसके अलावा फायर सर्विस का एक, बम डिस्पोजल स्क्वाड एक और दंगा निरोधक वाहन एक तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सादी वर्दी में एलआईयू के जवानों की तैनाती रहेगी। जिले में दो स्थानों पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो जाने के कारण बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर से पुलिस बल मंगाया गया है।