{"_id":"117-85245","slug":"Pithoragarh-85245-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलों में पशुबलि प्रथा पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलों में पशुबलि प्रथा पर रहेगा प्रतिबंध
Pithoragarh
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दो सितंबर को होने वाले नंदाष्टमी मेले मेें पशुबलि प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पशुबलि को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
तहसील सभागार में हुई बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि दो सिंतबर को होने वाले नंदाष्टमी के साथ ही अन्य मेलों में पशुबलि पर पूरी तरह रोक रहेगी। किसी भी श्रद्धालु को मंदिर मेें बलि नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने राजस्व कर्मियों से बलि को सख्ती से रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। मेले में व्यवधान डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार गोविंद राम आर्या, थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी के साथ ही मेला कमेटी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।