{"_id":"117-83706","slug":"Pithoragarh-83706-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापजोख में 54 युवा अनफिट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापजोख में 54 युवा अनफिट घोषित
Pithoragarh
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यहां चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में रविवार को 250 में से मात्र 161 युवाओं ने उपस्थिति दी। इनमें से 54 युवक नापजोख में अनफिट होने के कारण बाहर कर दिए गए। शेष 107 युवाओं को अब दौड़ में हिस्सा लेना होगा। जिले को पुलिस भर्ती में सिर्फ 16 पदों का कोटा मिला है। इसी में से आरक्षी, पीएसी और फायरमैन के लिए छंटनी होनी है। 16 पदों के लिए 4000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह बात अलग है कि निर्धारित शेेड्यूल के अनुसार युवा भर्ती में शामिल नहीं हो रहे हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र सती ने बताया कि अभी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। सभी युवाओं की बारीकी के साथ नापजोख की जा रही है। उन्होंने कहा कि पदों की संख्या कम होने और आवेदन ज्यादा होने के कारण चयन की प्रक्रिया काफी जटिल हो रही है। हर नजरिए से फिट युवा को ही भर्ती का अवसर मिल पाएगा। पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कई अधिकारी और जवान लगाए गए हैं। भर्ती की सारी प्रक्रिया को रिकार्ड किया जा रहा है।