{"_id":"117-83669","slug":"Pithoragarh-83669-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी शिक्षकों के पद समाप्त करने का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी शिक्षकों के पद समाप्त करने का विरोध
Pithoragarh
Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा ने एलटी शिक्षकों को 2600 पदों को समाप्त करने का विरोध किया है। उन्होंने 60 छात्र संख्या पर एक सेक्शन के मानक को भी गलत बताया है।
उन्होंने कहा कि सरकार एलटी शिक्षकों के पद समाप्त कर बेरोजगारों के भविष्य को चकनाचूर कर रही है। उन्होंने कहा कि 60 छात्र संख्या का मानक बनाकर शिक्षकों के समायोजन के लिए सूची तैयार की गई है, उसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। पदोन्नति सूची जारी कर स्थानांतरण नीति के अनुसार स्थानांतरण किया जाना चाहिए। कहा कि रमसा के स्कूलों के संचालन के लिए 55 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों को भेजना स्थानांतरण नीति 2013 का उल्लंघन होगा। इस संबंध में उच्च न्यायालय में भी वाद दायर किया जाएगा।