{"_id":"117-78167","slug":"Pithoragarh-78167-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम राशि खर्च करने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम राशि खर्च करने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
Pithoragarh
Updated Sun, 25 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव ने कार्यदायी संस्थाओं से सीमांत क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी) के कार्यों को समय रहते पूरा करने के साथ ही शत प्रतिशत धनराशि खर्च करने को कहा है।
विकास भवन सभागार में बीएडीपी और विधायक निधि के अवशेष कार्यों की समीक्षा करते हुए डा. श्रीवास्तव ने जिला पंचायत, जिला युवा कल्याण अधिकारी, नगर पालिका परिषद, खंड विकास अधिकारियों और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से अवशेष की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि बीएडीपी के तहत ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, बिजली विभाग, सीएमओ, जिला उद्यान, उरेडा, जिला पंचायत, पशु पालन, कुमाऊं मंडल विकास निगम, आपदा प्रबंधन, आरईएस, लोनिवि अस्कोट, लोनिवि डीडीहाट, जल विद्युत निगम धारचूला, खंड विकास अधिकारियों, आईटीबीपी जाजरदेवल, आईटीबीपी मिर्थी, एसएसबी डीडीहाट को 367 योजनाओं के लिए 1425.67 लाख रुपये अवमुक्त किए गए थे, जिसमें अभी तक 1126.89 लाख रुपये ही खर्च हो पाए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यों में शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद थे।