{"_id":"117-78164","slug":"Pithoragarh-78164-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्टीरियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्टीरियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार
Pithoragarh
Updated Sun, 25 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट/पाटी। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले मिनिस्टीरियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीएस कार्की की अध्यक्षता में हुई सभा में कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी का ग्रेड पे बढ़ाने, शिथिलिकरण नियमावली 2010 में संशोधन कर शिथिलिकरण का अधिकार शासन के बजाय विभागाध्यक्ष को देने, नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी, सहायक सेवायोजन अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का 50 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने समेत मांगें उठाई। इन लोगों का कहना था कि इन्हीं मांगों को लेकर सालों से लड़ाई चल रही है लेकिन शासन समाधान नहीं कर रहा है। सभा में पीएस डीनिया, एमसी जोशी, केसी पंत, डीके भट्ट, विक्रम सिंह रौतेला, निर्मला पांगती, गोविंद राम, दिनेश जोशी, राम दत्त जोशी ने विचार रखे।
चंपावत में वेतन विसंगति को लेकर फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की कामबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मियों ने कलेक्ट्रेट और विभिन्न तहसीलों में प्रदर्शन किया। अलबत्ता अब सोमवार से कर्मी काम पर लौटेंगे। कलेक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष डीके पंत, संरक्षक एलपी पाठक, गुंसाई सिंह किरोला के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने में किशन धौनी, किशोर गहतोड़ी, रमेश बोरा, रमेश भट्ट, चंद्रशेखर पांडेय, बीसी पांडेय, नवीन चंद्र भट्ट, मोहन कार्की, डिकर नाथ, महेश सिंह, भैरवदत्त, गिरीश पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में हड़ताल से कामकाज ठप रहा। प्रांतीय पदाधिकारी आनंद पुजारी, रमेश पंत, संध्या सिंह, पूरन पांडेय, एलएम खोलिया, दीपा जोशी, तुलसी बिष्ट, ईश्वरी लाल साह, भूपेश देव, निर्मल मेहता, बची सिंह जीना, प्रमोद पुजारी, दीपक चतुर्वेदी, सुनील वर्मा, नरेंद्र ढेक, एनबी जोशी, ज्योति बिनवाल, पुष्कर अधिकारी, सुरेश वर्मा आदि शामिल थे।
टनकपुर में प्रदर्शन करने वालों में रमेश सुनेजा, जगदीश भट्ट, नवीन भट्ट, रमेश तिवारी, राहुल उपाध्याय, संजय सिंह, सुनील बिष्ट, गोदावरी देवी, खीम सिंह नेगी आदि शामिल थे।