{"_id":"117-78162","slug":"Pithoragarh-78162-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की टीम बुग्यालों में जाने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की टीम बुग्यालों में जाने को तैयार नहीं
Pithoragarh
Updated Sun, 25 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र में यारसागंबू खोदने के दौरान रोज हो रहे विवाद को शांत करने के लिए प्रशासन की ओर से गठित टीम के सदस्य बुग्यालों में जाने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। मुनस्यारी से पंचाचूली बेस कैंप के लिए भेजी गई प्रशासन की टीम वल्थी गांव से आगे नहीं बढ़ पाई है। टीम के पास न तो ज्यादा संख्या में कर्मचारी हैं और न उनके पास कोई हथियार ही हैं।
पंचाचूली बेस कैंप में यारसागंबू खोदने गए लोगों के बीच विवाद के बाद उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने शुक्रवार को राजस्व विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों की टीम गठित की और टीम को पंचाचूली बेस कैंप जाने के निर्देश दिए। इधर, पता चला है कि टीम के सदस्य वल्थी से आगे नहीं बढ़े हैं। यारसागंबू खोदने के लिए पहुंचे सैकड़ों लोगों पर काबू पाना इनके बस की बात नहीं है। राजस्व निरीक्षक जेएस पाल ने बताया कि टीम के सदस्यों के पास हथियार नहीं हैं। साथ ही वह यदि पंचाचूली बेस कैंप जाने का प्रयास करते भी हैं तो उनको तीन दिन लग जाएंगे। टीम के पास खाने पीने की व्यवस्था भी नहीं है।
ऐसी स्थिति में यही लगता है कि यारसागंबू खोदने गए लोगों के बीच होने वाले विवाद को शांत करा पाना प्रशासन के बस की बात नहीं रह गई है। अब प्रशासन के पास एक ही विकल्प बचता है कि यदि विवाद जारी रहा तो संबंधित क्षेत्र में यारसागंबू के दोहन पर ही रोक लगा दी जाए।