फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ठप रहा बैंक का कारोबार

ठप रहा बैंक का कारोबार

Wed, 12 Feb 2014 05:44 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 12 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को भी बैंकों की हड़ताल जारी रही। दो दिन में बैंकों में 20 करोड़ रुपए का लेनदेन नहीं हो पाया और तीन करोड़ रुपये के चेक क्लीयर नहीं हो पाए जबकि चंपावत में 30 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने आज भी नारेबाजी की और समझौता लागू न होने पर व्यापक आंदोलन की धमकी दी। बैंककर्मी वेतन समझौता लागू करने, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, अनुकंपा पर नौकरी देने, औद्योगिक घरानों को बैंक लाइसेंस न देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाद में हुई सभा में बैंक कर्मचारी संगठन के सहायक महासचिव एसएस रावत ने वित्त मंत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि बैंक प्रबंधन ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन उग्र हो जाएगा। सभा को अर्जुन बसेड़ा, संजय पाटनी, बीके जोशी, मदन रावत, मनोज पुजारा, दलीप नित्वाल, केबी कापड़ी समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया। धारचूला, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, मुनस्यारी, कनालीछीना, झूलाघाट में भी बैंक पूरी तरह बंद रहे। सभी स्थानों पर बैंक के ग्राहक खासे परेशान रहे। इधर, कल बुधवार से बैंक खुल जाएंगे। कल से बैंकों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed