फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   23 करोड़ का कारोबार ठप

23 करोड़ का कारोबार ठप

Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पिथौरागढ़ जिले में तीन करोड़ रुपए के चेकों की क्लीयरेंस नहीं हो पाई। इसी तरह सभी बैंकों में मिलाकर पांच करोड़ रुपए का लेनदेन ठप रहा। चंपावत में18 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। लीड बैंक अधिकारी यूएस जंगपांगी ने बताया कि चेक क्लीयरेंस से लेकर ड्राफ्ट और अन्य कार्य प्रभावित रह्रा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भारतीय स्टेट बैंक के सामने हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबित वेतन समझौता तुरंत लागू किया जाए, बैंकों में सप्ताह में पांच दिनों का काम शुरू किया जाए, अनुकंपा पर आधारित नौकरियों के अवसर बढ़ाए जाएं और इस व्यवस्था को लागू किया जाए। स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महासचिव सुंदर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई सभा में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सचिव बीएस धर्मशक्तू ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हक की लड़ाई जारी रखनी होगी। सभा में क्षेत्रीय सचिव संजय पाटनी ने कहा कि 23 दिसंबर को हैदराबाद में होने वाली बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। सभा में विक्रम टम्टा, अर्जुन बसेड़ा, नैनीताल बैंक के बीके जोशी, रेनू सिंह, केबी कापड़ी, दिनेश चंद, टीएस ज्याला, उषा गर्व्याल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

चंपावत जिले के 30 बैंक शाखाओं में काम बंद होने से आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक को असर पड़ा। बैंक कर्मी बारह नवंबर 2012 से वेतन पुनरीक्षण की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय श्रम मंत्री से हुई वार्ता नाकाम रहने के बाद बैंक कर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे। एसबीआई की चंपावत शाखा के समक्ष बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में एमसी तिवारी, प्रवीण कुमार, नारायण चौहान, अखिलेश कुमार, महिपाल सिंह, पीडी जोशी, हुकुम चंद, कुलदीप बिष्ट, संतोष कुमार, सरस्वती बिष्ट आदि शामिल थे। हड़ताल की वजह से कोई भी कामकाज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed