{"_id":"117-68575","slug":"Pithoragarh-68575-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दी व्यावसायिक पाठ्यक्रमाें की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दी व्यावसायिक पाठ्यक्रमाें की जानकारी
Pithoragarh
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्र छात्राओं को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विषय की जानकारी दी गई। इग्नू की ओर से संचालित किए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में बताया गया। यह पाठ्यक्रम युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. एसएस भंडारी ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज कई तरह व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं लेकिन दूरदराज के बच्चों को इनकी जानकारी नहीं मिल पाती। इस तरह के आयोजनों से बच्चों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और उनके संस्थानों के बारे में पता चल जाएगा। इग्नू के सहायक निदेशक डा. राजीव कुमार ने इग्नू की ओर से चलाए जा रहे डिग्री, डिप्लोमा, सार्टिफिकेट कोर्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है। कार्यशाला में डा. जीसी पंत, डा. आरए सिंह, डा. अंजू बिष्ट, डा. मंजुला चंद, डा. बीसी जोशी, डा. प्रमोद जोशी, डा. टीसी पांडे समेत कुल 150 छात्र छात्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन