{"_id":"117-68568","slug":"Pithoragarh-68568-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर खाई में गिरा, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर खाई में गिरा, क्लीनर की मौत
Pithoragarh
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट। बृहस्पतिवार की देर रात एक कैंटर के खाई में गिरने से क्लीनर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट से पनार जा रहा एक कैंटर रात करीब दो बजे गंगोलीहाट से 22 किमी दूर चौड़ा नामक स्थान पर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। क्लीनर भगवान राम (29) पुत्र नंदन राम निवासी कोठेरा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सुभाष राम (33) पुत्र केशर राम निवासी रणकोट गंभीर रूप से घायल हो गया। जोर की आवाज होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, 108 वाहन को हादसे की सूचना दी।
घायल चालक को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शुक्रवार सुबह उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी पनी राम पंतोला ने पंचनामा भरकर क्लीनर की लाश पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दी। कैंटर रात में क्यों पनार जा रहा था इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।