{"_id":"117-68495","slug":"Pithoragarh-68495-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को मारो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को मारो
Pithoragarh
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। थल घाटी में सक्रिय तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि तेंदुए को नरभक्षी घोषित किया जाए। उसे तत्काल मारने के आदेश दिए जाएं।
थल घाटी में पिछले 18 महीने में तेंदुए ने नौ लोगों को मार दिया है। करीब 50 किलोमीटर के दायरे में लोग इस समय दहशत में हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। तेंदुआ किसी न किसी गांव में रोज दिख जाता है। भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में अधिकारियों से मिले लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय तेंदुआ नरभक्षी हो गया है। इसे मारने के आदेश दिए जाने चाहिए। यदि जल्दी से विभाग कदम नहीं उठाता तो अन्य घटनाएं भी हो सकती हैं। उन्होंने संवेदनशील गांवों में वनकर्मियों की नियमित गश्त की भी मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मुख्य वन संरक्षक को सूचना भेज दी गई है। जिस तरह का आदेश मिलेगा उसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन में ललित मोहन, विपिन जोशी, नवीन जोशी, देवीदत्त जोशी, मनोहर उप्रेती, कमल कन्याल, दान सिंह, दीपक चुफाल, छात्रनेता कुंदन सिंह बोरा के हस्ताक्षर हैं।