{"_id":"117-68435","slug":"Pithoragarh-68435-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्रों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के छात्रों का आंदोलन जारी
Pithoragarh
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कालेज को एआईसीटीई की मान्यता देने की मांग को लेकर सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। मांग को लेकर कई छात्र संगठनों ने भी इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों को समर्थन दिया है।
कालेज में पठन पाठन दस दिन से ठप है। कालेज से निदेशक प्रो. बीके सिंह ने स्थिति को सामान्य बनाने के लिए जो भी प्रयास किया उसमें कोई सफलता अब तक नहीं मिली है। प्रो. सिंह का कहना है कि छात्रों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। इधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश वल्दिया, सुमित चंद, छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश रावत, नितिन खड़ायत, मंटू वल्दिया आदि ने कहा है कि यदि 12 दिसंबर तक मामले में कोई समाधान नहीं निकला तो 13 दिसंबर से अनशन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड टैक्नीकल यूनिवर्सिटी के कुलपति को स्वयं यहां आकर स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। यह कालेज इसी यूनिवर्सिटी से एफिलेटेट है। छात्रों की मांग है कि कालेज को एआईसीटीई की मान्यता दी जाए। तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। फोटो 11 पीटीएच 9 पी