{"_id":"117-67184","slug":"Pithoragarh-67184-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए मड़ का स्कूल 3 दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए मड़ का स्कूल 3 दिन से बंद
Pithoragarh
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक केके वार्ष्णेय ने प्राथमिक स्कूल मड़ के अकारण बंद होने और अब तक अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित न होने के मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष हर सिंह ने बीएसए को पत्र देकर यह शिकायत की थी कि मड़ का स्कूल 23 नवंबर को बिना कारण बंद था।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष के अनुसार स्कूल बंद होने की जानकारी उसी दिन क्षेत्रीय समन्वयक को दे दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को वह बेसिक शिक्षा अधिकारी के सामने यह मामला रखने पहुंच गए। अध्यक्ष की यह भी शिकायत है कि स्कूल के लिए स्वीकृत रसोईघर का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। स्कूल के छात्रों के अर्धवार्षिक परीक्षा के रिजल्ट अब तक नहीं दिए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो अगला कदम उठाया जाएगा।