{"_id":"117-63880","slug":"Pithoragarh-63880-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास, रास्ते और पुल ठीक करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास, रास्ते और पुल ठीक करो
Pithoragarh
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी। आपदा पीड़ितों का पुनर्वास, मल्ला जोहार के माइग्रेशन पर जाने वाले रास्ते, पुल ठीककरने समेत तमाम मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल की ब्लाक इकाई ने तहसील में प्रदर्शन करने के साथ ही एसडीएम के माध्यम से मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। माइग्रेशन पर जाने वाले गांवों के तमाम लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
ब्लाक अध्यक्ष बाला सिंह कोश्यारी, राज्य आंदोलनकारी लोकबहादुर सिंह जंगपांगी ने कहा कि बार बार मांग के बाद भी सरकार और प्रशासन आपदा प्रभावितों की सुध नहीं ले रहा है। चार महीने बीतने को हैं, मदकोट से बोना, मदकोट से जौलजीबी जाने वाली सड़क नहीं खुली है। राजमा, आलू की फसल गांवों में फंसी है। इन लोगों ने घोड़ा, खच्चर पालकों को भी मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि अक्तूबर में रास्ते दुरुस्त नहीं हुए तो जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में लक्ष्मण सिंह पांगती, राजेंद्र सिंह बृजवाल, चंद्र राम, कुंदन सिंह पांगती, नवीन सिंह पांगती, रुद्र सिंह लसपाल, राजेंद्र सिंह पांगती, दुर्गा सिंह मर्तोलिया, देवेंद्र कोरंगा, त्रिलोक राम, उमेद सिंह, बलवंत सिंह मौजूद थे।