{"_id":"117-54936","slug":"Pithoragarh-54936-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आए धनोड़ा के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आए धनोड़ा के जंगल
Pithoragarh
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम की तपिश जंगलों को अपने आगोश में लेने लगी है। दो दिन पहले धारचूला और झूलाघाट के बलतड़ी में लगी आग पर तो नियंत्रण पा लिया गया। मगर अब पिथौरागढ़ रेंज के धनोड़ा वन क्षेत्र में आग लग गई है। पिथौरागढ़ वन क्षेत्र धनोड़ा के जंगल में एकाएक आग लग गई। ये आग शनिवार रात के वक्त लगी। वन विभाग का कहना है कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही वन महकमे की टीम भेजी गई। और कुछ घंटों में आग को फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन