{"_id":"117-52320","slug":"Pithoragarh-52320-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब लगेगा टावर, कब होगी हैलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब लगेगा टावर, कब होगी हैलो
Pithoragarh
Updated Wed, 20 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी। होकरा क्षेत्र की चार हजार से अधिक की आबादी संचार सेवाओं से वंचित है। दो साल पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का मोबाइल टावर स्वीकृत हुआ था। ग्रामीणों ने टावर को लगाने की मांग को लेकर निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा।
होकरा की ग्राम प्रधान मोतिमा देवी की अध्यक्षता में बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोगों के लंबे आंदोलन के बाद निगम ने वर्ष 2011 में क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दे दी। लेकिन इतना वक्त बीतने के बाद भी टावर यहां स्थापित नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। इस क्षेत्र में संचार सेवाएं न होने से जिला प्रशासन को समय से सूचनाएं नहीं मिल पाती है। साथ ही राहत और बचाव कार्य में भी बेवजह देरी होती है।
नागरिकों ने कहा कि होकरा में मोबाइल टावर लगने से इस क्षेत्र के खोयम और गौला ग्राम पंचायतों के अलावा बागेश्वर जिले के केमू, गोगिना, रातिर, केठी, काफड़ी, लिति ग्राम पंचायतें भी लाभांवित होगी। बैठक के बाद ग्रामीणों ने इस मांग का ज्ञापन निगम के महाप्रबंधक को भेजा। इस मौके पर तल्ला जोहर क्षेत्र के युवा नेता राजू बाछमी, जगत सिंह दानू, शेर सिंह, हीरा सिंह, बाला सिंह आदि मौजूद थे।