फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   देश सेवा के जज्बे के साथ आगे बढ़ें कैडेट

देश सेवा के जज्बे के साथ आगे बढ़ें कैडेट

Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैंट क्षेत्र भड़कटिया में एनसीसी 80यूके बटालियन पिथौरागढ़ के तत्वावधान में आयोजित एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। समारोह के मुख्य अतिथि नेवी के ग्रुप कमांडर कमाडोर पुष्पेंद्र गर्ग ने शिविरार्थियों से देश सेवा के जज्बे के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
कैंप कमांडर कर्नल एमके शाह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र गर्ग का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के स्वागत में एनसीसी कैडेट्स ने कई कार्यक्रम पेश किए। कमाडोर ने कैंप के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले कैडेटों को पुरस्कृत किया। कमाडोर गर्ग ने कैडेटों के साथ ही एनसीसी के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर विस्तार से बातचीत की।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट शाह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से शिविर के दौरान दिए गए सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और एकता के पाठ को अपने जीवन में अंगीकार करने की अपील की। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए सभी अधिकारियों और जवानों की पीठ थपथपाई। कैप्टन एलएस खाती के संचालन में हुए कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट बीसी धारियाल, चीफ आफीसर बीएस कुंवर, सेकेंट आफीसर योगेश जोशी, हुकुम सिंह, नवीन चंद्र उप्रेती, पीसी जोशी, सुबेदार मेजर सुरेश कुमार, सुबेदार देवी राम, लक्ष्मण प्रसाद, बृजमोहन सिंह, जितेंद्र कुमार, आनंद सिंह, होशियार सिंह, लक्ष्मण सिंह, चंचल राम, भवान सिंह, नवीन चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed