फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।


पुलिस अधीक्षक ने थाने में अभिलेखों के साथ ही कंप्यूटर, इंटरनेट सेवाओं और वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, वांछित अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में अभिलेखों, हथियारों और आपदा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों की जांच की। साथ ही खराब उपकरणों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग बूथों का बारीकी से निरीक्षण करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी हेम चंद्र पंत, भगवान सिंह गोस्वामी, एसआई विजय सिंह नेगी, कंचन कैड़ा, नीलम, हेम फुलारा, दयाल आर्या, सुंदर जेठी, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed