{"_id":"5c1144cbbdec22419a25a8be","slug":"91544635595-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटसेवा ठप होने से पोस्टआफिस में अटके काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटसेवा ठप होने से पोस्टआफिस में अटके काम
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल की नेट सेवा ठप होने से पोस्टआफिस में चार दिसंबर से रजिस्ट्री सहित लेनदेन का कार्य ठप पड़ा है। इसके चलते बीएसएनएल के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
क्षेत्र के दूरसंचार विभाग में आई खराबी के कारण 100 से भी अधिक ब्राडबैंड संयोजनों का इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। संचार क्रांति के युग में पिछले सात दिनों से इंटरनेट के काम नहीं करने से उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है। गैस की बुकिंग न होने से लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। साथ ही सीमा पर तैनात एसएसबी, कस्टम, पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मचारियों को सूचना भेजने में दिक्कत हो रही है।
पोस्टआफिस में पुरानी एफडी नहीं निकल पा रही हैं। विभाग के अधिकारियों ने खराबी को मंगलवार तक दुरुस्त कर इंटरनेट सेवा शुरू करने की बात कही थी। ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या ने बीएसएनएल अधिकारियों को पत्र लिखकर बदहाल सेवा को शीघ्र ठीक करने का अनुरोध किया है। एक्सचेंज के कर्मचारी कल्यान चंद ने बताया कार्ड फुंकने से दिक्कत आ रही है। अल्मोड़ा से कार्ड मंगाया गया है।