{"_id":"5c0ff3acbdec2241417d26a6","slug":"91544549292-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत के 60 से अधिक बच्चों को दिया पर्वतारोहण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत के 60 से अधिक बच्चों को दिया पर्वतारोहण का प्रशिक्षण
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय माउंटेन डे पर धारचूला में एवरेस्ट विजेता योगेंद्र सिंह गर्ब्याल और कंचनजंघा चोटी को फतह करने वाली शीतल राज की ओर से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 60 से अधिक बच्चों को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया गया।
बच्चों को रॉक क्लाइंबिंग, रैंपलिंग, रोप कोर्स, रिवर क्लोसिंग आदि के बारे में बताया गया। पर्वतारोही योगेंद्र गर्ब्याल ने बताया कि रं यूथ फोरम और कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से छह माह से बच्चों को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिसंबर से अब तक 350 बच्चे माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर में शीतल राज, वंदना, हेमंती, चुमी गोगोई, स्वप्निल, लक्ष्मण, गणेश दुग्ताल, ईश्वर, सहदेव, राजू दुग्ताल ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि हर रविवार को रं म्यूजियम में वंदना खैर द्वारा माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।