{"_id":"5be5bff8bdec2269ad754403","slug":"91541783544-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू नजर आने से लोग दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू नजर आने से लोग दहशत में
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर के निकटवर्ती गांवों में पिछले कुछ समय से भालू और तेंदुए दिखाई देने से लोग भयभीत हैं। भालुुओं के जोड़े के हमले में पिछले दिनों एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आठगांव शिलिंग और जवाहर नवोदय विद्यालय के आसपास के गांवों सहित भड़कटिया तक भालू नजर आ रहे हैं। इन गांवों के आसपास बियाबान बांज का जंगल होने से भालू गांव तक पहुंच रहे हैं। शाम के समय कई बार भालू आबादी के निकट नजर आ चुके हैं। इसके अलावा शाम ढलते ही तेंदुए भी आबादी के आसपास पहुंच रहे हैं। तेंदुओं और भालुओं के आबादी के आसपास लगातार दिखाए देने से देर शाम दोपहिया वाहनों से घरों को लौटने वाले लोग भी दहशत में हैं।
पिछले दिनों भालुओं के जोड़े ने सुबह के समय एक नेपाली मजदूर पर हमला कर दिया था। इस हमले में नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जंगली जानवरों के आबादी के निकट लगातार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं और भालुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।