{"_id":"5bdddabbbdec22694b42bac2","slug":"91541266107-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटिंग के मलबे से खुमती जाने वाला मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटिंग के मलबे से खुमती जाने वाला मार्ग बंद
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत तहसील में कनौजिया सड़क की कटिंग से निकले मलबे से खुमती गांव को जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया है। अब ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग से मलबा हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने की मांग की है।
खुमती की प्रधान विमला देवी ने कहा कि कनौजिया के लिए इस समय सड़क कटिंग का कार्य चल रहा है। सड़क के मलबे से गांव को जोड़ने वाला पैदल रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। मलबा साफ नहीं होने से बरसात में भी यह मार्ग आवागमन के लिए बंद रहा। इसके चलते ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हुई।
सड़क से निकले मलबे से गधेरे में बना पुल भी पूरी तरह से बंद हो गया है। प्रधान का कहना है कि कई बार मांग करने के बावजूद कार्यदायी संस्था ने मलबे की सफाई नहीं की है। ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क और पैदल मार्ग पर पड़े मलबे की सफाई करने को लेकर कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने की मांग की है।