{"_id":"5b8d687f42c79246353bcaba","slug":"91535993983-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ ने दिया जिला बनाने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री राजनाथ ने दिया जिला बनाने का भरोसा
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भाजपा की ओर से चार नए जिले बनाने की पूर्व की घोषणा को धरातल पर उतारने का भरोसा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिलाया है। दिल्ली में गृहमंत्री से मिले भाजपा के संयुक्त शिष्टमंडल का यह दावा है।
भाजपा सरकार ने 15 अगस्त 2011 को डीडीहाट, कोटद्वार, यमुनोत्री और रानीखेत को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसी मांग को लेकर सोमवार को भाजपा का शिष्टमंडल यमुनोत्री विधायक केदार सिंह के नेतृत्व में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिला। गृहमंत्री ने शिष्टमंडल से कहा कि भाजपा ने पूर्व में जिलों की घोषणा की है, अमलीजामा भी वही पहनाएगी। वो इस संबंध में शीघ्र मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करेंगे।
डीडीहाट से शिष्टमंडल में शामिल जिला बनाओ वर्किंग कमेटी के संयोजक लोकेश भड़ ने फोन पर बताया कि गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें अपना वादा याद है और इस संबंध में जल्द ही ठोस कार्रवाई होगी। शिष्टमंडल ने गृहमंत्री को याद दिलाया कि पूर्व में खुद उन्होंने नए जिलों के गठन का वादा किया था। बाद में शिष्टमंडल की दिल्ली में हुई बैठक में पूर्व में घोषित चारों जिलों के संबंध में चर्चा की गई। फैसला किया गया कि अब जिलों के संबंध में एक राय होकर ठोस रणनीति बनाकर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।