{"_id":"5b897a9542c7924671664cb1","slug":"91535736469-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों का परिवहन करने पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थों का परिवहन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रदेश में ड्रग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई अमल में लाने को लेकर एसपी रामचंद्र राजगुरु ने यातायात पुलिस चौकी में टैक्सी चालकों और वाहन स्वामियों की बैठक ली।
उन्होंने मादक पदार्थों के परिवहन एवं मादक पदार्थों के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि कोई भी वाहन चालक इस प्रकार के मादक पदार्थों का परिवहन एवं इस्तेमाल कर चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर जनपद एवं थाना स्तर पर एंटी ड्रग्स टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है।
सीओ शेखर सुयाल ने वाहन चालकों को सुनिश्चित स्थान से ही सवारियों को बैठाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल में बात न करने की सख्त हिदायत दी। यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता ने ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड न करने, मालवाहक वाहनों में सवारियों को न बैठाने को कहा। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल ध्यान सिंह आदि उपस्थित थे।