{"_id":"5b82e03442c792464c73e16e","slug":"91535303732-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दुश्मन उर्फ सैय्या मगन पहलवानी’ नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दुश्मन उर्फ सैय्या मगन पहलवानी’ नाटक का मंचन
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अर्थ सोसायटी ऑफ द वेलफेयर मैकाइंड ने दया प्रकाश सिन्हा द्वारा लिखित नाटक ‘दुश्मन उर्फ सैय्या मगन पहलवानी’ का जीवंत मंचन किया।
स्थानीय राजकीय संग्रहालय में मनोज लीला भट्ट के निर्देशन में मंचित नाटक के जरिये दो पड़ोसियों के बीच की खींचातानी को दिखाया गया। नाटक में कई बार हास्य के क्षण आते हैं। कलाकारों ने पड़ोसियों की तनातनी को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया। हास्य से लवरेज नाटक के मंचन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
संस्था विगत पांच वर्षों से रंगमंच और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी है। नाटक को देखने के लिए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे थे। संस्था ने भविष्य में भी रंगमंच की गतिविधियों को संचालित करने की बात कही है।