{"_id":"5b6f20104f1c1bec258b4636","slug":"91534009360-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी वालों को पांच साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी वालों को पांच साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना के चौकी गांव के किसानों को जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाई गई क्षति का मुआवजा पांच साल बाद भी नहीं मिला है। डीएम के जनता दरबार में मामला उठाने के बावजूद मुआवजे के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने से किसानों में रोष है।
एडवोकेट जीडी जोशी ने बताया कि वर्ष 2012-13 में चौकी गांव के 32 किसानों की रवि की फसल बंदरों ने पूरी तरह नष्ट कर दी थी। किसानों की शिकायत पर राजस्व विभाग ने क्षति का आकलन किया। 6.3 हेक्टेयर भूमि पर बर्बाद हुई फसल की जांच कर राजस्व विभाग ने शासन को भेजी थी।
जोशी का आरोप है कि मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी मिल चुके हैं। मुआवजे की उम्मीद में एक किसान की मौत हो चुकी है। जीवित बच गए 31 किसानों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर मुआवजा दिलाने और फसलों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।