फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में किया 54 मामलों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया 54 मामलों का निस्तारण

Sat, 14 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में किया 54 मामलों का निस्तारण
पिथौरागढ़। जनपद के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के 54 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिनमें 82 लाख 98 हजार 911 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।
विज्ञापन


जनपद मुख्यालय में जिला जज राजेंद्र जोशी एवं सदस्य एडवोकेट दान सिंह बिष्ट ने दो शमनीय वादों, पांच एनआई एक्ट वाद का निस्तारण कर 22 लाख 70 हजार रुपये का सेटलमेंट किया। उन्होंने आठ मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण कर 20 लाख 72 हजार 349 रुपये का सेटलमेंट किया। उन्होंने एक विविध सिविल अपील, दो विविध दीवानी प्रार्थनापत्रों एवं एक निष्पादन वाद का निस्तारण किया।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर एवं सदस्य एड.प्रदीप पाठक ने एक शमनीय वाद, दो एनआई एक्ट, तीन बैंक रिकवरी, एक वैवाहिक वाद, एक सेवा संबंधी, दो उत्तराधिकार, तीन डीवी एक्ट, चार भरण पोषण सहित कुल 17 मामलों का निस्तारण किया। इनमें कुल 32 लाख 83 हजार 213 रुपये का सेटलमेंट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी एवं सदस्य एड.मदन चंद्र जोशी ने आठ बैंक ऋण संबंधी प्री लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया। इनमें 4 लाख 63 हजार 549 रुपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज जूडि.अकरम अली एवं एड. डिगरी वाफिला ने एक शमनीय वाद का निस्तारण तथा चार भरण पोषण/डीवी एक्ट से संबंधित कुल पांच मामलों का निस्तारण कर एक लाख चार हजार 500 रुपये का सेटलमेंट किया।


डीडीहाट न्यायालय में सिविल जज जूडि. रवि रंजन एवं सदस्य एड.कुंदन सिंह बिष्ट ने दो भरण पोषण संबंधी वादों का निस्तारण किया। उन्होंने तीन बैंक ऋण संबंधी प्री लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कर एक लाख पांच हजार 300 रुपये का सेटलमेंट किया। अजय बोहरा, आईपी पंत, आरसी कापड़ी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed