फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मंगलवार को भी जारी रहा डायवर्जन का कार्य

मंगलवार को भी जारी रहा डायवर्जन का कार्य

Tue, 19 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को भी जारी रहा डायवर्जन का कार्य

विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। रामगंगा नदी में डायवर्जन का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। भैंसखाल गांव की ओर बोल्डर पाटने से नदी अपने मूल स्थान की ओर बहने लगी है।

28 मई से 15 जून तक नदी में डायवर्जन का कार्य किया गया। भैंसखाल गांव की ओर बह रही नदी का रुख मूल स्थान की ओर पलटाने के लिए 240 मीटर लंबा चैनल बनाया गया। चार दिन पहले चैनल का चार मीटर का हिस्सा बह गया था, जिससे नदी भैंसखाल गांव की ओर बहने लगी थी। रविवार को उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी के निर्देश पर बोल्डर डालकर टूटे हिस्से को पाटा गया लेकिन एक मीटर का हिस्सा नहीं पाटा जा सका, जिससे नदी का 50 प्रतिशत पानी गांव की ओर बह रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को भी एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक हरीश भट्ट और वन रक्षक रमेश लोधियाल ने पोकलेंड से नदी में बोल्डर डलवाए। गांव की ओर बोल्डर पाटने से नदी अपने मूल स्थान में बहने लगी है, इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उपजिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव की जमीन को नुकसान होने से बचेगा। बता दें कि नदी का रुख मूल स्थान से गांव की ओर होने से गांव में भूकटाव हो रहा था। लोगों की बेशकीमती जमीन नदी में बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed