फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बिना फिंगरप्रिंट मिलान के कैंटीन से सामान नहीं मिलेगा

बिना फिंगरप्रिंट मिलान के कैंटीन से सामान नहीं मिलेगा

Fri, 25 May 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिना फिंगरप्रिंट मिलान के कैंटीन से सामान नहीं मिलेगा
पिथौरागढ़। सेना कैंटीन में बिना फिंगरप्रिंट मिलान के मदिरा और सामान नहीं मिल पाएगा। इस व्यवस्था से डुप्लीकेसी की आशंका पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने बताया कि सेना की कैंटीनों में फिंगरप्रिंट के बगैर पूर्व सैनिकों, कार्यरत सैनिकों को मदिरा और सामान नहीं मिल पाएगा। फिलहाल पिथौरागढ़ के आर्टलरी की कैंटीन में यह व्यवस्था लागू हो गई है। अन्य कैंटीनों में भी यह व्यवस्था जल्द ही लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से जारी परिचय पत्र के आधार पर कैंटीन से सामान मिल जाया करता था। संज्ञान में आया कि लोग कैंटीन से सामान लेकर परिचितों को बांट देते थे।


सरकार ने फिर स्मार्ट कार्ड लागू करते हुए सामान खरीदने की लिमिट तय कर दी। इसके अनुसार सैनिक को प्रतिमाह 4000, जेसीओ रैंक को 7500 और सैन्य अधिकारियों को 10,000 रुपये तक का सामान मिलता है। यह व्यवस्था लागू होने के बाद भी कैंटीन का सामान गलत हाथों में पहुंचने से नहीं रुक पाया। अब पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को केवल फिंगरप्रिंट मिलान के बाद ही सामान मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed