{"_id":"5abd20d04f1c1bec618b45a6","slug":"91522344144-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी तक नौ सौ रुपये में पहुंच रहा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरासी तक नौ सौ रुपये में पहुंच रहा सिलिंडर
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चर्मा-जौरासी-लखतीगांव सड़क के सुधारीकरण का काम धीमी गति से चलने का खामियाजा जौरासी क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ रहा है। खराब सड़क से सिलिंडरों से भरी गाड़ी जौरासी नहीं जा पा रही हैं, लोग चर्मा से निजी वाहनों पर सिलिंडर ले जा रहे हैं। इसमें 150 रुपये का अतिरिक्त खर्च आ रहा है। इस लिहाज से जौरासी क्षेत्र में 750 रुपये का सिलिंडर नौ रुपये में पहुंच रहा है।
चर्मा-जौरासी सड़क पर इन दिनों सुधारीकरण का काम चल रहा है। सड़क पर पड़े गड्ढे और स्क्रबर न बनने से जनवरी से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। जौरासी के पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह भाटिया ने बताया कि जनवरी में सड़क सुधारीकरण के नाम पर सड़क को खोद दिया गया। इस कारण सिलिंडरों की गाड़ियां जौरासी नहीं आ पा रही हैं। चर्मा में ही सिलिंडर की गाड़ी को खाली किया जा रहा हैं।
इस कारण जौरासी तक सिलिंडरों को पहुंचाने के लिए लोग 120 से 150 तक का अतिरिक्त किराया निजी वाहन चालकों को दे रहे हैं। तहसीलदार आईबी मल्ल का कहना है कि सड़क विश्व बैंक डिवीजन के अधीन है। अधिकारियों को सड़क बड़े वाहनों के लिए खोलने के निर्देश दिए गए हैं।