फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अभी नहीं निकाली मलबे में दबी मशीनें

अभी नहीं निकाली मलबे में दबी मशीनें

Sat, 10 Feb 2018 10:58 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
अभी नहीं निकाली मलबे में दबी मशीनें
धारचूला (पिथौरागढ़)। घटियाबगड़-लिपुलेख मार्ग निर्माण के दौरान लखनपुर में मलबे में दबी जीएंडजी कंपनी की मशीनों को अब तक मलबे से नहीं निकाला गया है। राजस्व विभाग की टीम मौके को रवाना हुई है। क्षति का आकलन करने के बाद ही मशीनों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जाएगा। जीएंडजी कंपनी के अनुसार तीनों मशीनें 3.40 करोड़ मूल्य की हैं।
विज्ञापन


जीएंडजी कंपनी को सीमा सड़क संगठन ने सड़क निर्माण का काम सौंपा है। लखनपुर के पास कठोर चट्टानों को काटने के लिए कंपनी ने विदेश से यह मशीनें मंगाई थीं। कंपनी के प्रबंधक संतोष कुमार पैन्यूली ने बताया कि इस हादसे से कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस समय भूस्खलन प्रभावित इलाके में काम बंद कर दिया है। उससे आगे के क्षेत्र में धीमी गति से काम चल रहा है। कंपनी की ओर से इस नुकसान की रिपोर्ट पांगला थाने में दर्ज करा दी गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन


इधर, एसडीएम आरके पांडे के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम लखनपुर को रवाना हो गई है। राजस्व विभाग की टीम और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ही कंपनी नुकसान का आकलन करेगी। घटियाबगड़ से लिपुलेख तक सड़क निर्माण का काम इन दिनों तेजी से चल रहा था, लेकिन इस हादसे के बाद काम की गति रुक गई है। कंपनी ने मार्च तक सड़क निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था। अब मजदूर भी भूस्खलन प्रभावित इलाके में काम करने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed