{"_id":"5a22d9524f1c1bc5758b6924","slug":"91512233298-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा को राज्य स्तरीय लोकनृत्य में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा को राज्य स्तरीय लोकनृत्य में पहला स्थान
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगोलीहाट के दल ने प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हुई लोकनृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की टीम प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी।
देहरादून में 29 नवंबर को हुई प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगोलीहाट की छात्राओं ने लोकनृत्य में बेहतरीन प्रस्तुति देकर पहला स्थान पाया। विद्यालय के दल ने पिछले वर्ष इसी प्रतियोगिता के लोकनृत्य में राज्य स्तर पर पहला और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर राज्य, जिले का मान बढ़ाया था। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद की निदेशक सीमा जौनसारी, अपर निदेशक आरएल आर्या ने दल को पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका/वार्डन रेणू शाह ने बताया कि विद्यालय का 10 सदस्यीय दल पांच से आठ दिसंबर तक दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शनिवार को दिल्ली रवाना हो गया है।