{"_id":"5a0496104f1c1bec538bc0c9","slug":"91510250000-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों को याद किया
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस की सत्रहवीं वर्षगांठ पर शहीद स्मारक में जिलाधिकारी सी रविशंकर के नेतृत्व में वीर शहीदों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर छात्राओं की ओर बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग ने 74 लाभार्थियों को गौरादेवी कन्या धन के 50-50 हजार रुपये के चेक बांटे। 63 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, छड़ी, कान की मशीन वितरित की। सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। कन्या जूनियर हाइस्कूल मंडप, राजकीय बलिका इंटर कालेज, एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कालेज भाटकोट की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत क्रिए।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि आज का दिन प्रदेश वासियों के लिए संकल्प का दिन है। सभी लोग अपने प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें। डीएम ने कहा पिथौरागढ़ विकास के क्षेत्र में राज्य में सबसे आगे रहे, इसके लिए सभी को सहयोग करना होगा। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि राज्य आंदोलनकारी गोपू महर, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी ने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, उपजिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, जिला उद्यान अधिकारी डा. मीनाक्षी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस मेहता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी भट्ट के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। न्यू बियरशीबा स्कूल जीआईसी लाइन शाखा में प्रधानाचार्य मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने सभी को शुभकामना दी। मानस एकेडमी में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुनीता रावत, प्रबंधक कंचनलता पंत आदि मौजूद थे। आर्मी स्कूल जूनियर में छात्र-छात्राओं ने छलिया नृत्य, कुमाऊंनी पोशाक का प्रदर्शन किया गया। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कालेज में मुख्य विकास अधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बालिका अभिप्रेरण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य नंदा रावत आदि मौजूद थे।
कनालीछीना। सामाजिक कार्यकर्ता प्रयाग दत्त पांडे की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। राज्य आंदोलनकारी राजेश मेहता, प्रकाश पंत, भगवान बिष्ट, भवान सिंह हेमेंद्र बिष्ट मौजूद थे। पालीटेक्निक कालेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया।