फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पंडा में रामलीला शुरु, हाटथर्प में हुआ राम वनवास

पंडा में रामलीला शुरु, हाटथर्प में हुआ राम वनवास

Mon, 06 Nov 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
पंडा में रामलीला शुरु, हाटथर्प में हुआ राम वनवास

विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। जिला मुख्यालय के नजदीक पंडा में रविवार से रामलीला शुरू हो गई है। डीडीहाट के हाटथर्प की रामलीला में राम वनवास की लीला का मंचन किया गया।

पंडा की रामलीला में पहले दिन नारद मोह का सुंदर मंचन किया गया। भगवान विष्णु और नारद संवाद का बेहद सराहा गया। रामलीला का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया। उन्होंने लोगों से भगवान राम के बताए गए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि भगवान राम द्वारा दिखाया मार्ग जीवन को सफल बनाने में सक्षम है। विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह लुंठी, राम सिंह, लक्ष्मण सिंह ऐरी, नरेंद्र सिंह थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। रामलीला के संचालन में युवक मंगल दल पंडा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन


उधर, हाटथर्प की रामलीला में कैकेई के कोपभवन में जा बैठने के बाद राजा दशरथ राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी का वर दे देते हैं। केवट भगवान राम, लक्ष्मण, सीता को सरयू पार कराते हैं। राम के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। ननिहाल से लौटे भरत राम को वन भेजने पर नाराजगी प्रकट करते हैं। कैकेई और भरत का संवाद होता है। भरत, शत्रुघ्न राम को मनाने चित्रकूट पहुंचते हैं। राम वापस अयोध्या लौटने से इंकार कर देते हैं। भरत को चरणपादुका देकर वापस अयोध्या भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed