फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शरदोत्सव में होगी प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता

शरदोत्सव में होगी प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता

Wed, 18 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
शरदोत्सव में होगी प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता
पिथौरागढ़। 6 से 12 नवंबर तक हो रहे शरदोत्सव के दौरान देव सिंह खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के साथ ही बाडी बिल्डिंग, टेबल-टेनिस प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों, सामाजिक, सांस्कृतिक दलों से जुड़े लोगों की बैठक में कुछ लोगों ने देव सिंह खेल मैदान में शरदोत्सव कराने पर आपत्ति जताई। कहा कि इससे मैदान को नुकसान पहुंचेगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि देव सिंह मैदान के लिए पालिका बोर्ड ने 10 लाख रुपये का बजट रखा है। शरदोत्सव की समाप्ति के बाद देव सिंह खेल मैदान में गड्ढे भरने के साथ ही घास लगाने आदि पर इस रकम को खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


शरदोत्सव पहले से ही देव सिंह मैदान में होता रहा है। कहा गया कि शरदोत्सव में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विभिन्न विद्यालय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। हस्तशिल्प को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि 24 अक्तूबर को मुख्य शिक्षाधिकारी की अध्यक्षता में स्कूलों के प्रधानाचार्यों, संगीत शिक्षकों की बैठक होगी। बैठक में व्यापार मंडल के संरक्षक भूपेंद्र माहरा, जिला बार संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पांडेय, हेमा महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, बार संघ के सचिव अजय बोहरा, सभासद भुवन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed