फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गैस सब्सिडी समाप्त करने के फैसले के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका, प्रदर्शन

गैस सब्सिडी समाप्त करने के फैसले के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका, प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
गैस सब्सिडी समाप्त करने के फैसले के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका, प्रदर्शन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। रसोई गैस की सब्सिडी समाप्त करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को अस्कोट में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के साथ ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने रसोई गैस की सब्सिडी समाप्त करने के फैसले को गरीबों के खिलाफ बताया। कहा कि वर्ष 2014 में महंगाई कम करने के नाम पर भाजपा ने वोट मांगा था। मोदी सरकार ने 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का ऐलान किया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पाई है। कहा कि केंद्र सरकार ने मार्च 2018 से रसोई गैस सब्सिडी समाप्त करने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को सरकार के इस फैसले की जानकारी संसद में दी है। उन्होंने कहा कि सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शुभम भंडारी, मनोज लुंठी, पंकज कुमार, कमलदीप सिंह, खीम सिंह लुंठी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, कुंदन बसेड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed