{"_id":"5980b8654f1c1bf24c8b4661","slug":"91501608037-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सब्सिडी समाप्त करने के फैसले के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सब्सिडी समाप्त करने के फैसले के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका, प्रदर्शन
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। रसोई गैस की सब्सिडी समाप्त करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को अस्कोट में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के साथ ही प्रदर्शन किया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने रसोई गैस की सब्सिडी समाप्त करने के फैसले को गरीबों के खिलाफ बताया। कहा कि वर्ष 2014 में महंगाई कम करने के नाम पर भाजपा ने वोट मांगा था। मोदी सरकार ने 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का ऐलान किया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पाई है। कहा कि केंद्र सरकार ने मार्च 2018 से रसोई गैस सब्सिडी समाप्त करने का फैसला ले लिया है।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को सरकार के इस फैसले की जानकारी संसद में दी है। उन्होंने कहा कि सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शुभम भंडारी, मनोज लुंठी, पंकज कुमार, कमलदीप सिंह, खीम सिंह लुंठी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, कुंदन बसेड़ा आदि शामिल थे।