फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   91 outside traders closed shops in Dharchula pithoragarh

Pithoragarh: 91 बाहरी व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद, नाबालिग बच्चियों को भगाने के बाद से है गुस्सा

Sat, 16 Mar 2024 09:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 16 Mar 2024 09:09 PM IST
सार

Pithoragarh: धारचूला में बरेली के एक नाई के द्वारा पिछले दिनों दो नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के मामले में नगर में आंदोलन शुरू हुआ था। जिसके बाद से लोगों में गुस्सा है। शनिवार को बाहर के 91 व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
  

विज्ञापन
91 outside traders closed shops in Dharchula pithoragarh
धारचूला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के धारचूला में बरेली के एक नाई के द्वारा पिछले दिनों दो नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के मामले में नगर में आंदोलन शुरू हुआ था। व्यापार संघ की कोर कमेटी द्वारा सन 2000 के बाद आए कुल 91 व्यापारियों का पंजीकरण भी निरस्त कर दिया गया था। शनिवार को बाहर के 91 व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
विज्ञापन

  
व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर में घूमकर बंद दुकानों को चिन्हित भी किया। महासचिव महेश गर्ब्याल ने कहा कि व्यापार संघ के द्वारा सर्वसम्मति से क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 91 व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बाहर के व्यापारियों के द्वारा उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर राहत देने की मांग की गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- आचार संहिता लागू: उत्तराखंड में नगर निगम ने होर्डिंग-बैनर हटाने का काम किया शुरू, 24 घंटे में हटेंगे पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह ने व्यापार संघ के पदाधिकारी से वार्ता कर बाहर के व्यापारियों की परेशानियों से भी अवगत कराया। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed