{"_id":"5c290439bdec2256994dfcdd","slug":"81546191929-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरचूला की पहाड़ियों में दिया शिलारोहण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरचूला की पहाड़ियों में दिया शिलारोहण का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पर्यटन विभाग के सौजन्य से रियल एक्सप्लोरर्स एंड एडवेंचर लवर्स की ओर से युवाओं को शिलारोहण का दिस दिनी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का समापन रविवार को पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने युवाओं से अनुशासित जीवन जीने और साहसिक पर्यटन को रोजगार के रूप में अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रशिक्षक अशोक भंडारी ने बताया कि 35 युवाओं (12 बालक और 23 बालिकाएं) को असुरचूला, घुंसेरा गांव, तड़ीगांव, चंडिका देवी की पहाड़ियों में प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं को बोल्डरिंग, लोंग पिच, क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग, टैरोलीन ट्रैवरर्स, ट्रेकिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पूजा बिष्ट, रेशमी फर्स्वाण, उमेश सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, बलवंत सिंह कपकोटी, राजेंद्र पुनेड़ा, किशोर बोहरा, ज्योति रौंकली, शंकर सिंह, साव बिष्ट आदि मौजूद रहे।